National
खुशखबरी! दीपावली से पहले मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ, लाभार्थियों के खाते में भेजे जाएंगे 40 हजार रुपये
जागरण संवाददाता, चंदौली। वनांचल क्षेत्र के गरीब परिवारों को दीपावली से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलने की उम्मीद है। विकास खंड में इस वर्ष योजना के तहत 2,100 आवास स्वीकृत किए गए हैं। विभाग की ओर से पात्
लेखक Pradeep Kumar Keshari200K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंदौली। वनांचल क्षेत्र के गरीब परिवारों को दीपावली से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिलने की उम्मीद है। विकास खंड में इस वर्ष योजना के तहत 2,100 आवास स्वीकृत किए गए हैं। विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजने की तैयारी की जा रही है। इससे पात्र परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने में मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की मूल सहायता दी जाती है। इसमें पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये दिए जाने की तैयारी है। इसके बाद निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार शेष धनराशि किस्तों में जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त पात्रता के आधार पर शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये और मनरेगा के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार मजदूरी का लाभ भी मिल सकता है।



