National
रविवार को दिल्ली मेट्रो का बदल जाएगा समय, 4 लाइनों पर सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन में अगर आप जाने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। उस दिन आप दिल्ली मेट्रो से भी जेएलएन स्टेडियम तक पहुंच सके इसका
लेखक Santosh Kumar Singh140K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन में अगर आप जाने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। उस दिन आप दिल्ली मेट्रो से भी जेएलएन स्टेडियम तक पहुंच सके इसका पूरा इंतजाम डीएमआरसी ने कर दिया है।
रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रेड लाइन (रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा तक), यलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक), ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक) और वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक तड़के साढ़े तीन बजे मेट्रो चलेंगी।



