National
सिंधिया राजघराना संपत्ति विवाद: सहमति पत्र पर धोखे से किसने कराए हस्ताक्षर? कोर्ट ने मांगे सबूत
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। सिंधिया राजघराने की 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के बंटवारे का विवाद एक बार फिर अदालत पहुंचा। बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मा
लेखक Digital Desk158K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। सिंधिया राजघराने की 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के बंटवारे का विवाद एक बार फिर अदालत पहुंचा। बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायालय में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी के आवेदन पर सुनवाई हुई। प्रतिमा देवी ने बंटवारे के सहमति पत्र पर धोखे से हस्ताक्षर कराए जाने का आरोप लगाया है। अदालत ने उनसे इस आरोप के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। इसी दिन प्रतिमा देवी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।



