National
इंतजार खत्म! भदोही में इसी महीने चालू होगा 100 बेड का अस्पताल; विभागीय जांच में मिली हरी झंडी
जागरण संवाददाता, भदोही। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल परिसर में वर्ष 2022 से बनकर तैयार 100 बेड की मातृ-शिशु अस्पताल इसी माह में शुरू हो जाएगा। पीपीपी मोड पर हैरिटेज ग्रुप अस्पताल का संचालन करेगा। भारत सरकार से हरी झ
लेखक Jitendra Upadhyay49K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भदोही। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल परिसर में वर्ष 2022 से बनकर तैयार 100 बेड की मातृ-शिशु अस्पताल इसी माह में शुरू हो जाएगा। पीपीपी मोड पर हैरिटेज ग्रुप अस्पताल का संचालन करेगा। भारत सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पूरी कर ली है।
अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है। जिलाधिकारी स्तर से रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अस्पताल शुरू होगा। अस्पताल में प्रसूति, स्त्री रोग और नवजात शिशुओं के उपचार की पूरी सुविधा रहेगी।



