National
'मेरी जान को खतरा, फोन हो रहा टैप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई', हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि फोन टैपिंग की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है। मीडिया से बातचीत में सु
लेखक Jagran News85K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि फोन टैपिंग की शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है। मीडिया से बातचीत में सुमित ने गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली।
बुधवार शाम प्रेसवार्ता के दौरान हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक ऐसा गैंग घूम रहा है जो कि बड़े नेताओं की फोन टैपिंग कर रहा है। चुनावी दौर के बीच ये लोग एआई के इस्तेमाल से लोगों में भ्रम में फैला सकते हैं।



