National
बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिकाओं पर ईडी से झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में बड़गाई स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में ईडी को जवाब
लेखक Manoj Singh181K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में बड़गाई स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मामले में अगली सुनवाई चार नवंबर होगी। हेमंत सोरेन ने इस मामले में दो याचिकाएं दायर की हैं। एक मामले में ईडी कोर्ट से उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी गई है, जबकि दूसरी याचिका में आरोप पत्र पर ईडी कोर्ट के मामले में लिए गए संज्ञान को चुनौती दी गई है।



