जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली रूट की ट्रेनों को रद्द किया गया है। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने इस कारण की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन इसका असर स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। दैनिक जागरण ने मंगलवार सुबह 11 बजे स्टेशन की स्थिति का जायजा लिया। टिकट खिड़की पर सन्नाटा था और प्लेटफार्मों पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई। ऐसे में यात्रा के लिए अधिकतर लोग बस और टैक्सी का इस्तेमाल कर रहे हैं।