National
यूपी के शहरों में हर घर पहुंचेगा स्वच्छ जल, 'अमृत 2.0' के तहत 17,431 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरों में हर नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में योगी सरकार का अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) तेजी से रंग ला रहा है। प्रदेश के
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरों में हर नागरिक तक स्वच्छ, सुरक्षित और सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में योगी सरकार का अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) तेजी से रंग ला रहा है। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक जलापूर्ति नेटवर्क, नलकूपों और जलाशयों का निर्माण तेजी से पूरा किया जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी मिशन के अंतर्गत राज्य की 137.45 लाख (1.37 करोड़ से अधिक) आबादी को आच्छादित करने और कुल 27.49 लाख परिवारों को सीधे पाइपलाइन से पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।



