National
57 करोड़ का प्रस्ताव अटका, मुंगेर-जमुई एनएच-333 पर गड्ढों से जूझ रहे राहगीर, आखिर कब सुधरेगी सड़क की हालत
संवाद सहयोगी, जागरण, मुंगेर। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, गड्ढों में भरा पानी और उन्हीं के बीच से अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरती जिंदगी। कहीं वाहन हिचकोले खा रहे हैं तो कहीं गड्ढों में फंसते भारी ट्रकों के कारण लंबा जाम लग र
लेखक Manoj Kumar73K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जागरण, मुंगेर। सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, गड्ढों में भरा पानी और उन्हीं के बीच से अपनी जान जोखिम में डालकर गुजरती जिंदगी। कहीं वाहन हिचकोले खा रहे हैं तो कहीं गड्ढों में फंसते भारी ट्रकों के कारण लंबा जाम लग रहा है।
यह किसी दूरदराज के ग्रामीण संपर्क पथ की तस्वीर नहीं, बल्कि मुंगेर को जमुई जिला से सीधे जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-333 (NH-333) का वीभत्स हाल है। बरियारपुर से सोतीपुल के आगे फोरलेन तक करीब दो किलोमीटर के हिस्से में सड़क पर गड्ढों का ऐसा जाल बिछा है कि वाहन चालकों को हर कदम पर दुर्घटना का गंभीर खतरा उठाना पड़ रहा है।



