जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आम जनता और विभिन्न संगठनों का गुस्सा अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार सुबह से ही मेडिकल शॉप के बाहर एकत्रित हुए सिख संगठनों के लोगों ने मेडिकल शॉप में तोड़फोड़ की और बाद में आग लगा दी है। वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया है।