National
गोरखपुर में जुहू चौपाटी की थी योजना, सुमेर सागर बना कूड़े का ठिकाना
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कभी सुमेर सागर ताल को मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर विकसित करने का सपना दिखाया गया था। योजना थी कि ऐतिहासिक ताल को नया स्वरूप देकर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा, जहां लोग सुकून के पल बिता सकें। शासन
लेखक Rajeev Ranjan112K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कभी सुमेर सागर ताल को मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर विकसित करने का सपना दिखाया गया था। योजना थी कि ऐतिहासिक ताल को नया स्वरूप देकर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा, जहां लोग सुकून के पल बिता सकें। शासन की त्वरित आर्थिक विकास योजना और पर्यटन विभाग के माध्यम से इसे संवारने की कवायद भी हुई, लेकिन समय के साथ यह सपना फाइलों में ही दम तोड़ता नजर आया।
आज हालात ऐसे हैं कि जिस ताल को पर्यटन स्थल बनना था, वह नगर निगम के कूड़े का ठिकाना बन गया है। सुबह होते ही ट्रालियों से पहुंचने वाला कचरा आसपास के लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा रहा है। विजय चौराहा-धर्मशाला बाजार मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी दुर्गंध झेलनी पड़ रही है।
22 एकड़ का ताल, 20 साल में अतिक्रमण का जाल
सुमेर सागर की बदहाली के पीछे अतिक्रमण भी बड़ी वजह रहा है। करीब 22 एकड़ क्षेत्रफल वाले ताल पर बीते दो दशक में मकान, गोदाम और सड़कें तक बन गईं। इससे सौ से अधिक परिवार बस गए। वर्ष 2020 में प्रशासन ने अभियान चलाकर 10 एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई। उम्मीद जगी कि अब ताल की सूरत बदलेगी, लेकिन न तो प्रभावी बाड़बंदी हुई और न ही नियमित रखरखाव की व्यवस्था। नतीजा यह कि मुक्त कराई गई भूमि पर फिर अवैध गतिविधियां बढ़ने लगीं। कहीं कूड़ा डाला जा रहा है तो कहीं अवैध पार्किंग ने जगह घेर ली है।
करोड़ों की भूमि मुक्त, लेकिन संरक्षण के इंतजाम गायब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद भूमि की सुरक्षा और उपयोग की ठोस योजना नहीं बन सकी। बाउंड्री और निगरानी के अभाव में सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जे की आशंका बनी हुई है। कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध स्वच्छता के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मुक्त कराई गई भूमि का संरक्षण ही नहीं करना था तो अभियान का लाभ क्या हुआ?