धर्मेंद्र चंदेल, ग्रेटर नोएडा। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही बाजार फूल-मालाओं से सज गया है। लोग अपने नए घर में गृह प्रवेश के लिए पंडित जी से शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं, लेकिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ऊंची-ऊंची अधूरी इमारतों की तरफ टकटकी लगाए बैठे करीब दो लाख परिवारों के लिए हर नवरात्र एक ही कहानी दोहराता है, इस बार भी नहीं। कहने का मतलब दो लाख फ्लैट खरीदारों का घर मिलने का सपना इस नवरात्र में भी पूरा नहीं हो सका।