संवाद सहयोगी, जमुई। Jamui MP Arun Bharti Statement: वोट चोरी के आरोपों और एसआइआर के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन के आंदोलन को लेकर जमुई के सांसद अरुण भारती ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलील पहले ही रख चुका है। जब संसद के भीतर अपनी बात रखने का पूरा अवसर था, तब उसका उपयोग नहीं किया गया।