National
8 घंटे से अधिक ड्यूटी पर मिले ओवरटाइम का पैसा, बिहार पुलिस एसोसिएशन ने की सैलरी में 3 भत्ते जोड़ने की मांग
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला शाखा ने पुलिस अधिकारियों के लंबे कार्य-घंटों और उससे जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई है।
लेखक Rajeev Kumar199K पढ़े गए
-1791963430595.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार पुलिस एसोसिएशन की जिला शाखा ने पुलिस अधिकारियों के लंबे कार्य-घंटों और उससे जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई है।
जिला अध्यक्ष राज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर 8 घंटे से अधिक ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए ओवरटाइम, रिस्क और हार्डशिप अलाउंस लागू करने की मांग की गई।
एसोसिएशन ने कहा कि सरकार की ओर से साल में 30 दिनों का अतिरिक्त वेतन यानी 13वां महीना दिया जाता है, लेकिन यह व्यावहारिक रूप से पर्याप्त नहीं है।



