National
दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में सजा सुरों का महफिल, सुस्वाति मल्लिक संग झूमे धनबादवासी
जागरण संवाददाता, धनबाद। रंगबिरंगी रोशनी, आर्केस्ट्रा की धुन, मैदान में थिरकते लड़कियों, युवतियों, युवाओं एवं महिलाओं के पांव और भक्ति व फिल्मी गीतों का दौर।
लेखक Balwant Kumar175K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। रंगबिरंगी रोशनी, आर्केस्ट्रा की धुन, मैदान में थिरकते लड़कियों, युवतियों, युवाओं एवं महिलाओं के पांव और भक्ति व फिल्मी गीतों का दौर।
यह नजारा था मंगलवार की शाम पंचशील पाम में आयोजित दैनिक जागरण के डांडिया नाइट का। डांडिया के संगीत और गीत पर युवाओं के पैर थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां दुर्गा की आराधना से परिपूर्ण गीतों से शुरू हुआ यह दौर देर रात तक चलता रहा।
खास कर बालीवुड की परफार्मर व गायिका सुस्वाति मल्लिक संग झूमने का मौका धनबाद के लोगों को मिला। जो इस संगीतमय डांडिया नाइट में शामिल हुए वे सभी पारंपरिक गरबा परिधान पहन कर आए हुए थे।



