जागरण संवाददाता, एटा। जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में डेंगू से पीड़ित आठ मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें दो को संचारी रोग वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि हालत गंभीर होने पर छह मरीजों को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में लाया गया।
बाद में स्वजन बेहतर उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।