जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू प्रमंडल की राजनीतिक धरती से निकलकर राज्यपाल के संवैधानिक पद तक पहुंचने वाले नेताओं में अब ब्रजमोहन राम का नाम भी जुड़ गया है। वह प्रमंडल से राज्यपाल बनने वाले दूसरे नेता हैं। उनसे पहले भीष्म नारायण सिंह ने विधायक, राज्यसभा सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के रूप में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। उनका राजनीतिक सफर न केवल राष्ट्रीय राजनीति में पलामू की भागीदारी का प्रमाण है, बल्कि सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र की अहम भूमिका को भी रेखांकित करता है।