जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अवैध संंबंध के विरोध में हत्या करने के दोषी देवर-भाभी को विशेष न्यायालय एससी-एससी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार तालियान ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
महिला और देवर के बीच अवैध संबंध थे। महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की चुनरी से गला घोंटकर हत्या की थी। उसके बाद शव को निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में डाल दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले की हड्डी टूटी मिली थी।