National
यूपी में कातिल पत्नी को उम्रकैद, चुनरी से गला घोंटकर पति को मारा था; प्रेमी देवर को भी आजीवन कारावास
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अवैध संंबंध के विरोध में हत्या करने के दोषी देवर-भाभी को विशेष न्यायालय एससी-एससी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार तालियान ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 1.10 लाख रुपये का जुर्मान
लेखक Dilshad Ali161K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। अवैध संंबंध के विरोध में हत्या करने के दोषी देवर-भाभी को विशेष न्यायालय एससी-एससी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार तालियान ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
महिला और देवर के बीच अवैध संबंध थे। महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की चुनरी से गला घोंटकर हत्या की थी। उसके बाद शव को निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में डाल दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले की हड्डी टूटी मिली थी।



