National
बांका के गोडधुवा दुर्गा मंदिर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी से होगी निगरानी
संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर बांका जिले के बाराहाट स्थित गोडधुवा दुर्गा मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की पुख्ता सुरक्षा और सुगम भीड़ नियंत्रण को लेक
लेखक Ashutosh Kundan82K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर बांका जिले के बाराहाट स्थित गोडधुवा दुर्गा मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की पुख्ता सुरक्षा और सुगम भीड़ नियंत्रण को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
इसी को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गोडधुवा दुर्गा मंदिर पूजा समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई।



