संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। गंगा स्नान करते समय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र के रामगढ़ी निवासी मुकेश का पूरा परिवार अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने गया था। परिवार के सभी लोग स्नान करके बाहर निकल आए, किंतु 16 वर्षीय पुत्र अनुज दोबारा स्नान करने लगा।
इसी दौरान एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल होकर वहीं गिर पड़ा। परिवार वालों ने शोर मचाया जिससे मगरमच्छ अनुज को गंगा के अंदर खींचकर नहीं ले जा सका। तत्काल अनुज को अनूप शहर चिकित्सालय लाया गया। वहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। अनुज तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। उसके पिता मुकेश राजमिस्त्री का कार्य करते हैं।