नवीन नवाज, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विकास की रफ्तार के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जो सरकारी योजनाओं की पहुंच और सामाजिक न्याय के दावों की असली परीक्षा लेती है। स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार हुआ है, लेकिन समाज के सबसे कमजोर तबकों तक इनका लाभ पहुंचाना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। कहीं प्रमाणपत्र और दस्तावेज रास्ता रोक रहे हैं, तो कहीं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, मौसमी पलायन और शिक्षा तक सीमित पहुंच परिवारों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।