National
कपड़े उतारे, कमर में रस्सी बांधकर घुमाया और फेंके अंडे, हुगली में तृणमूल नेता के साथ बर्बरता
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के हुगली जिले के जंगीपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के नेता और राजबलहाट-1 पंचायत के उपप्रधान बाबलू शील को कथित तौर पर लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंगलवार को स्थानीय लोगों के एक समूह ने उन
लेखक Jagran News143K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के हुगली जिले के जंगीपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के नेता और राजबलहाट-1 पंचायत के उपप्रधान बाबलू शील को कथित तौर पर लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंगलवार को स्थानीय लोगों के एक समूह ने उन्हें सड़क पर रोक लिया।
आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई, कपड़े उतरवाए गए और कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया गया। इस दौरान उन पर अंडे भी फेंके गए। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाया।



