National
भाई ने रील बनाने को लेकर डांटा, आठवीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । बिंदुखत्ता के राजीवनगर में मोबाइल पर व्यस्त रहने को लेकर बड़े भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। स्वजन आनन-फानन में उसे हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी राजकीय च
लेखक Digital Desk97K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के राजीवनगर में मोबाइल पर व्यस्त रहने को लेकर बड़े भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। स्वजन आनन-फानन में उसे हल्द्वानी स्थित डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के वेस्ट राजीवनगर निवासी 14 वर्षीय राशि सक्सेना आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार शाम वह मोबाइल पर व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके बड़े भाई ने उसे हमेशा मोबाइल में लगे रहने को लेकर टोका। इसके बाद मंगलवार रात राशि ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।



