जागरण संवाददाता, काशीपुर।  भाजपा का दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग सम्मेलन बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए। दोपहर 12:15 बजे सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अगले एक घंटे पर मुख्यमंत्री विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा और मंथन करेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज सीएम धामी के साथ मंच पर मौजूद हैं। संगठन के पदाधिकारी को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मूलमंत्र देंगे। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर मंथन होगा।