जागरण संवाददाता, लखनऊ। बालू अड्डे चौराहे के पास शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चार आरोपितों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, आदिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच के दौरान श्रद्धा और रश्मि की आखिरी लोकेशन गोरखपुर की तरफ मिली है, जबकि दोनों चालकों की लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर मिली है। पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।