National
'आजादी का मतलब यह नहीं कि कब्रिस्तान के लिए सरकारी जमीन का टुकड़ा मांगें'; इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि धर्म की स्वतंत्रता और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने का अधिकार किसी समुदाय को स्थानीय निकाय की जमीन के किसी खास हिस्से पर कब्रिस्तान बनाने का
लेखक Digital Desk160K पढ़े गए

विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि धर्म की स्वतंत्रता और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार करने का अधिकार किसी समुदाय को स्थानीय निकाय की जमीन के किसी खास हिस्से पर कब्रिस्तान बनाने का दावा करने का हक नहीं देता।
न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने क्रिश्चियन कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी की याचिका खारिज करते हुए यह महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। सोसाइटी ने गाजियाबाद में बंजर जमीन के एक हिस्से को ईसाई कब्रिस्तान में बदलने की मांग खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी।



