National
गोरखपुर की चटोरी गली में आज बंद रहेंगी दुकानें, रास्ता खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोलघर की प्रसिद्ध चटोरी गली में रास्ता बंद होने के विरोध में व्यापारी बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। मंगलवार देर शाम नगर आयुक्त अजय जैन के चटोरी गली पहुंचने और व्यापारियों से बातचीत करने के
लेखक Rajeev Ranjan165K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोलघर की प्रसिद्ध चटोरी गली में रास्ता बंद होने के विरोध में व्यापारी बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। मंगलवार देर शाम नगर आयुक्त अजय जैन के चटोरी गली पहुंचने और व्यापारियों से बातचीत करने के बाद भी रास्ता खोलने को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला।
नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही, लेकिन इससे व्यापारियों की नाराजगी दूर नहीं हुई। उन्होंने बंदी का निर्णय बरकरार रखा है। दोपहर में व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था।



