National
त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें
जागरण संवाददाता, राउरकेला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
लेखक Kamal Kumar Biswas121K पढ़े गए
-1791944949635.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, राउरकेला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।
इन विशेष सेवाओं का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त यात्रा विकल्प प्रदान करना है।
इसके तहत चक्रधरपुर मंडल से मुख्य रूप से दो जोड़ी ट्रेनें शुरू हो गई हैं। इनमें पहली ट्रेन संख्या 08183 टाटानगर से बक्सर के लिए 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक साप्ताहिक रूप से कुल सात ट्रिप लगाएगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 08184 बक्सर से टाटानगर के लिए 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 के बीच चलेगी।



