डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां स्थित उधम रेस्टोरेंट के किचन में अचानक आग लग गई। आग देखते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग पहली मंजिल से ही नीचे कूदने लगे।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:34 बजे की है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।