National
जमशेदपुर में 1945 से 2015 तक के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का होगा डिजिटलीकरण, सात दशक पुराने रिकॉर्ड रहेंगे सुरक्षित
मनोज सिंह, जमशेदपुर। जमशेदपुर में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों से जुड़े पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने एक ऐतिहासिक पहल की है।
लेखक Manoj Kumar Singh125K पढ़े गए

मनोज सिंह, जमशेदपुर। जमशेदपुर में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों से जुड़े पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने एक ऐतिहासिक पहल की है।
संभवतः झारखंड में यह पहला नगर निकाय है, जिसने सात दशक पुराने अभिलेखों को सहेजने के लिए डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत वर्ष 1945 से 2015 तक के सभी जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों को डिजिटल स्वरूप में बदला जा रहा है।



