National
महाराष्ट्र: नालासोपारा की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, दो महिलाओं की मौत; 15 लोगों को बचाया गया
एएनआई, मुंबई। वसई-विरार इलाके की इंपीरियल टॉवर (इंपीरियल हाइट्स) हाईराइज बिल्डिंग की 8वीं से 10वीं मंजिल पर मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना लिंक रोड पर स्थित इस इमारत में हुई, जिसमें शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
लेखक Digital Desk115K पढ़े गए

एएनआई, मुंबई। वसई-विरार इलाके की इंपीरियल टॉवर (इंपीरियल हाइट्स) हाईराइज बिल्डिंग की 8वीं से 10वीं मंजिल पर मंगलवार रात भीषण आग लग गई। घटना लिंक रोड पर स्थित इस इमारत में हुई, जिसमें शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है जो महिलाएं हैं।
वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 11:30 बजे मिली।



