जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बुधवार से शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी।
वहीं बुधवार को भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार, जिला स्कूल स्थित श्री रामलला पूजा समिति, ओसीसी क्लब बंगला स्कूल, रांची रेलवे स्टेशन, अपर बाजार स्थित ज्योति संगम, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मोरहाबादी स्थित गीतांजलि क्लब और राजस्थान मित्र मंडल के पंडालों के पट खुलेंगे।