राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड से माओवाद का समापन होता चला गया, लेकिन केंद्रीय बलों की तैनाती यथावत है। केंद्रीय बलों के कैंप का लोकेशन भले ही बदल गया है। वर्तमान में झारखंड में कोबरा की तीन बटालियनों की 18 कंपनियां झारखंड में प्रतिनियुक्त हैं।
इसी तरह सीआरपीएफ की नौ बटालियनों की 63 कंपनियां हैं। यानी कोबरा व सीआरपीएफ की कुल 81 कंपनियां झारखंड में हैं, इनमें से 18 कंपनियां वर्तमान में प्रशिक्षण ले रही हैं। इनके अतिरिक्त सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की भी 18 कंपनियां झारखंड के प्रतिनियुक्ति हैं।