जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गैंगस्टर एक्ट के छह साल पुराने मामले में अदालत ने एक किशोर को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला पॉक्सो की विशेष अदालत के न्यायाधीश अभिषेक कुमार बगड़िया ने सुनाया।
विशेष लोक अभियोजक महेश सिंह और रघुवंश शर्मा के मुताबिक, मामला देहलीगेट थाने से जुड़ा है। 30 जून 2020 को तत्कालीन एसएसआई अकरम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक ऐसे संगठित गिरोह की जानकारी मिली, जो बच्चों का अपहरण कर फिरौती वसूलता था।