National
अमेठी में आज सपा के 3 बागी विधायक भाजपा में होंगे शामिल, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
दिलीप सिंह, अमेठी। विधान सभा चुनाव 2027 से पहले ही प्रदेश की राजनीति में अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन विधायक गौरीगंज के मैदान में एक साथ भाजपा का दामन थमने को तैयार हैं। बुधवार को जिले के गौरीगंज में विधायक राकेश प्रत
लेखक Dileep Maan Singh144K पढ़े गए

दिलीप सिंह, अमेठी। विधान सभा चुनाव 2027 से पहले ही प्रदेश की राजनीति में अवध और बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन विधायक गौरीगंज के मैदान में एक साथ भाजपा का दामन थमने को तैयार हैं। बुधवार को जिले के गौरीगंज में विधायक राकेश प्रताप सिंह आवास मंगलम के सामने केसरिया रंग में रंगे मैदान में राजनीति की नई कहानी भी लिखी जाएगी।
जिले में अपनी तरह का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। जिसमें दूसरे जिलों के विधायक भी एक दल से दूसरे दल में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों के साथ गौरीगंज आ रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ पार्टी के दूसरे कई बड़े नेता भी मंच पर बदलाव के साक्षी बनने के लिए मौजूद रहेंगे।



