National
काशी-गोरक्ष की 133 सीटों पर किला मजबूत करने में जुटी बीजेपी, वाराणसी में दो दिवसीय महामंथन
अशोक सिंह, वाराणसी। राजनीतिक गलियारों से लेकर चट्टी-चौराहों तक यह चर्चा खूब होती है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता का रास्ता पूर्वांचल से होकर गुजरता है। इसी पूर्वी अंचल में भाजपा के काशी और गोरक्ष क्षेत्र आते हैं।
लेखक Ashok Singh59K पढ़े गए

अशोक सिंह, वाराणसी। राजनीतिक गलियारों से लेकर चट्टी-चौराहों तक यह चर्चा खूब होती है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता का रास्ता पूर्वांचल से होकर गुजरता है। इसी पूर्वी अंचल में भाजपा के काशी और गोरक्ष क्षेत्र आते हैं।
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा इस क्षेत्र में ही मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इस क्षेत्र में मजबूत पकड़ साबित की थी। आजमगढ़ की सभी सीटों पर उसके प्रत्याशियों की जीत हुई थी।



