राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
मौजूदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर मतदाता पंजीकरण के लिए कैंप में ही फॉर्म-छह भरकर आवेदन कर सकेंगे। सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगने वाले कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।