National
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 17 और 24 अक्टूबर को पूरे यूपी में लगेंगे विशेष कैंप
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
लेखक Hemant Kumar Srivastava61K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे नागरिकों के साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए प्रदेशभर में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
मौजूदा मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर मतदाता पंजीकरण के लिए कैंप में ही फॉर्म-छह भरकर आवेदन कर सकेंगे। सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगने वाले कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।



