संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। Supaul Sealed Health Center: सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है।
इसी क्रम में मंगलवार की शाम अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रबंधक एस. अदीब अहमद और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में एक जांच टीम ने अस्पताल चौक स्थित विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर पर औचक छापेमारी की।