जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम देहरादून ने जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर निगम के टाउन हाल में कर्मचारियों को जनगणना कार्य के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
शहर के सभी 100 वार्डों में जनगणना की जिम्मेदारी संभालने के लिए करीब 3500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) समेत अन्य विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।
नगर निगम को अगले एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने की प्रक्रिया पूरी करनी है।