National
एक स्मार्टफोन ने बदल दी चतरा की पुनीता की जिंदगी, खुद ग्रेजुएट बनीं और 300 महिलाओं को भी सिखाया हुनर
जुलकर नैन, चतरा। हुनर सीखने की ललक, कुछ नया करने का जज्बा और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। इसकी मिसाल हैं लावालौंग प्रखंड की कटिया पंचायत अंतर्गत रुगुद गांव की रहनेवाली पुनी
लेखक Julqar Nayan92K पढ़े गए

जुलकर नैन, चतरा। हुनर सीखने की ललक, कुछ नया करने का जज्बा और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। इसकी मिसाल हैं लावालौंग प्रखंड की कटिया पंचायत अंतर्गत रुगुद गांव की रहनेवाली पुनीता देवी। कभी स्मार्ट फोन चलाना भी उनके लिए नई बात थी, लेकिन आज वही डिजिटल तकनीक उनके लिए शिक्षा, स्वरोजगार और आत्मसम्मान का माध्यम बन गई है।
पुनीता की यह कहानी ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रही है। पुनीता देवी वर्ष 2018 में ग्रामोदय चेतना केंद्र से जुड़ीं। यहां डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने स्मार्ट फोन चलाना सीखा। इंटरनेट के उपयोग की जानकारी मिली, तो उनके सामने संभावनाओं की एक नई दुनिया खुल गई।



