National
मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अन्नाद्रमुक के 6 विधायकों के इस्तीफे स्वीकारने का फैसला रखा बरकरार
पीटीआई, चेन्नई। मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर के छह अन्नाद्रमुक विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के फैसले को बरकरार रखा। ये विधायक बाद में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व व
लेखक Digital Desk34K पढ़े गए

पीटीआई, चेन्नई। मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर के छह अन्नाद्रमुक विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के फैसले को बरकरार रखा। ये विधायक बाद में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गए थे।
मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की पीठ ने अन्नाद्रमुक के सचेतक एग्री एसएस कृष्णमूर्ति की याचिका पर यह फैसला सुनाया। याचिका में अध्यक्ष के निर्णय को चुनौती दी गई थी।



