National
जन भवन में गरबा महोत्सव की धूम: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की शिरकत
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपस्थिति में मंगलवार को जन भवन में गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
लेखक Digital Desk92K पढ़े गए
-1791921724388.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की उपस्थिति में मंगलवार को जन भवन में गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से नवरात्र के उल्लास को जीवंत किया। महोत्सव में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।



