National
भदोही में मोबाइल रिपेयरिंग के दौरान चुराया प्राइवेट वीडियो, 2 साल तक ब्लैकमेल कर महिला का यौन शोषण
जागरण संवाददाता, भदोही। मोबाइल फोन की मरम्मत के दौरान निजी वीडियो निकालकर एक महिला को ब्लैकमेल करने और करीब दो साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत और वीडियो के स्क्रीनशाट के आधार पर पुलिस ने मोबाइ
लेखक Digital Desk57K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, भदोही। मोबाइल फोन की मरम्मत के दौरान निजी वीडियो निकालकर एक महिला को ब्लैकमेल करने और करीब दो साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत और वीडियो के स्क्रीनशाट के आधार पर पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक देवी लाल और चिकित्सक डा. धीरज बिंद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपितों में अजय चौहान, अजय बिंद, त्रिभुवन बिंद और कुलदीप बिंद भी शामिल हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रविधानों के तहत कार्रवाई की है।सुरियावां थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला ने जनवरी 2024 में उसने अपना मोबाइल फोन देवी लाल की दुकान पर मरम्मत के लिए दिया था।



