डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैन्य साजो-सामान के क्षेत्र में भारत ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर छू लिया है। कुछ समय पूर्व 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सरहद पर जिस शिद्दत से आधुनिक ड्रोन और कामिकेज म्यूनिशन्स (लोइटरिंग म्यूनिशंस) की आवश्यकता महसूस की गई थी, उसी रणनीतिक सबक को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना ने बड़ा कदम उठाया।
इस जरूरत को पूरा करने के लिए जून 2025 में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) को स्वदेशी 'नागास्त्र-1आर' ड्रोन के निर्माण का ऑर्डर सौंपा गया था।