जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। कहीं ऐसा न हो कि 400 ग्राम के पैकेट में 40-50 ग्राम नमकीन कम हो। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर से 700 ग्राम गैस पहले ही निकाली हो, क्योंकि बाजार में इस तरह की घटतौली हो रही है। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में ऐसे मामले पकड़े गए हैं। 15 व्यापारियों का चालान भी हुआ है।