डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। दिल्ली की 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी (CSL) के लिए उचित इंतजाम न कर पाने पर अदालत ने नाराजगी जताई।
इस ऐतिहासिक लाइब्रेरी में 8.5 लाख से अधिक किताबें हैं, जिन्हें नई सेंट्रल विस्टा योजना के तहत कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। लाइब्रेरी के साथ हो रहे इस बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए, कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह किताबों का सम्मान करे