जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नगर निगम उत्तर-पूर्वी (पूर्व में शाहदरा उत्तरी) जोन में कर्मचारियों को वर्षों से बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान नहीं होने से नाराजगी है। आरोप है कि वार्ड संख्या 216 और 217 के कर्मचारियों को वर्ष 2019, 2020 और 2021 का बोनस अब तक नहीं मिला है।
वहीं, वर्ष 2013 से 2026 तक के डीए का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 का बोनस भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया। त्योहार में भी राशि भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर मजदूर कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रशासन से बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की है।