National
नौकरी के नाम पर आजमगढ़ की 12 युवतियों को शाहजहांपुर बुलाकर कराया झाड़ू-पोंछा, छह पर FIR
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। घरेलू उपयोग के उत्पाद बनाने वाली कंपनी में नौकरी का झांसा देकर आजमगढ़ की 12 युवतियों को शाहजहांपुर बुलाया गया। आरोप है कि उनसे नौकरी के बजाय झाड़ू-पोंछा और सफाई कराई, विरोध पर धमकाया गया। शनि
लेखक Digital Desk48K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। घरेलू उपयोग के उत्पाद बनाने वाली कंपनी में नौकरी का झांसा देकर आजमगढ़ की 12 युवतियों को शाहजहांपुर बुलाया गया। आरोप है कि उनसे नौकरी के बजाय झाड़ू-पोंछा और सफाई कराई, विरोध पर धमकाया गया। शनिवार को एक युवती की शिकायत पर कंपनी से जुड़े तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। आजमगढ़ के दोस्तपुर गांव की खुशबू ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी, 2025 को आशा इंटरप्राइजेज की अर्चना और गुंजा ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने कार्यालय में नौकरी दिलाने और 30 हजार रुपये मासिक वेतन देने की बात कही थी। अर्चना से पहले से परिचय होने के कारण खुशबू ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


